29 Mar 2024, 02:37:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जाह्नवी कपूर का नया गाना 'नदियों पार' देख भड़क गईं सोना महापात्रा, कहा- मेसेज साफ है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2021 6:07PM | Updated Date: Mar 3 2021 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रूही' का गाना 'नदियों पार' आउट हुआ है। सिंगर सोनामहापात्र ने इस पर रिऐक्शन दिया है। यह गाना शमूर के हिट गाने, 'लेट द म्यूजिक प्ले' का रिक्रिएटेड वर्जन है। सोना ने ट्वीट करके पुराने गानों को रीमिक्स करने पर गुस्सा जताया है। सोना ने लिखा है, बॉलिवुड के गानों को रीमिक्स करने की दुखभरी कहानी जारी है, वे जो मेसेज दे रहे हैं वो साफ है-हमें ओरिजिनल क्रिएटर्स, क्रिएशन, म्यूजिक कम्पोजर्स, लिरिसिस्ट यहां तक कि सिंगर्स की ना तो जरूरत है और ना ही सम्मान। ये यह भी दर्शाता है कि हमारे अंदर नए को सपोर्ट करने के लिए आत्मविश्वास, दम, हिम्मत नहीं है। जाह्नवी कपूर के इस गाने को काफी तारीफ मिल रही है। खासकर उनके ग्लैमरस अवतार के चर्चे हैं। वहीं पुराने गाने के नए वर्जन से कुछ लोग खुश नहीं हैं और उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा। ट्विटर पर लोगों के कई तरह के रिऐक्शंस देखने को मिल रहे हैं। गाने को कम्पोज करने वाले सचिन-जिगर का कहना है, 'लेट द म्यूजिक प्ले कल्ट ट्यून है और नए पीढ़ी के सामने इसको लाने का मौका खोना नहीं चाहते थे।' जाह्नवी की फिल्म 'रूही' अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में हैं। 11 मार्च को यह थिअटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा हैं। फिल्म की कहानी 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' की तर्ज पर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »