29 Mar 2024, 15:47:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मु‍म्‍बई।  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स इस साल उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि खबर है कि फैन्स को ये खुशी 2021 तक मिल पाएगी। वहीं सूत्रों की मानें तो रणबीर के कजन आदर जैन अपनी कथित गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों के मुताबिक, कपूर फैमिली के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि तारा और आदर जैन कमिटेड रिलेशनशिप में हैं और जल्द से जल्द शादी करना चाहते हैं।
 
वैसे तारा और आदर ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल नहीं किया है। लेकिन सोशल मीडिया एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जताते रहते हैं वहीं पब्लिक इवेंट्स में भी दोनों को साथ देखा जाता है। तारा को उनके फैमिली फंक्शंस में भी साथ देखा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स का कहना है कि वजह जो भी हो लेकिन रणबीर अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उनके भाई आदर जल्द से जल्द तारा से शादी करना चाहते हैं। बीते साल उनके भाई अरमान जैन की शादी हुई थी।
 
दोनों की शादी में कोई रुकावट नहीं है। तारा का करियर शुरू हुआ है और आदर अपना करियर बना चुके हैं ऐसे में वह अब घर बसाना चाहते हैं। इस साल की शुरूआत में आदर के भाई अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनिसा से शादी की थी। इस शादी के वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुए थे। रीसेंटली पिंकविला से इंटरव्यू के दौरान तारा ने आदर जैन के साथ लिंकअप की खबरों पर बात की थी। उन्होंने कहा था, अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो यह बहुत प्राइवेट होता है। उन्होंने कहा था कि उनका काम ऐसा है कि यहां कुछ छिपता नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »