29 Mar 2024, 02:45:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एल्बम फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का वेडिंग एल्बम रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 12:28AM | Updated Date: Sep 29 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई ।सोनी म्यूजिक इंडिया ने आने वाली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का वेडिंग एल्बम रिलीज कर दिया है। सोनी म्यूजिक इंडिया ने साल 2020 का शानदार वेडिंग म्यूजÞकि अलबम लॉन्च किया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का वेडिंग अलबम है। ‘गिन्नी वेड्स सनी’ के म्यूजÞकि एल्बम में संगीत से लेकर रिसेप्शन तक शादी के रस्मों से जुड़े मजेदार गाने हैं। इस फिल्म की वेडिंग पार्टी एंथम हिंदी-पंजाबी फिल्मों के मशहूर गायक मीका सिंह और पायल देव ने कंपोज किया है।
 
मीका सिंह, नेहा कक्कड़, और रैपर बादशाह ने गाने को अपनी आवाज दी है। मीका सिंह, पायल देव, बादशाह और मोहसिन शेख़ ने मिलकर गाने कोलिखा है। इस एल्बम का संगीत सांग लोल पायल देव ने कंपोज किया है और कुनाल वर्मा द्वारा लिखित इस गाने को पायल देव और देव नेगी ने स्वरबद्ध किया है। गौरव चैटर्जी की ओर से कंपोज्ड किए गए संदीप गौर लिखित फूंक- फूंक इस बारात सांग को नीति मोहन, जतिंदर सिंह, और हरजीत के ढिल्लन ने गाया है।
 
रूबरू कमाल खान द्वारा गाए गए इस दर्द भरे गाने को जां निसार लोन ने कंपोज किया है और पीर जहूर ने लिखा है। जÞुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए रूहानी ट्रैक फिर चला को पायल देव ने कंपोज और कुनाल वर्मा ने लिखा है। सोनी म्यूजिक इंडिया के सीनियर डायरेक्टर (मार्केंिटग) सानुजीत भुजबल का मानना है, ' हम चाहते थे कि शादी के गाने कमबैक करें। गिन्नी वेड्स सनी के म्यूजÞकि एल्बम में ज्यादातर शादी के  गीत शामिल हैं जिन्हें प्रतिभाशाली और निपुण म्यूजÞकि कंपोजर्स ने तैयार किया है। ये गाने बहुत ही मजेदार हैं, जिसे शादी के सेलिब्रेशन में एन्जॉय किया जाएगा। ’’       
 
म्यूजकि कंपोजर पायल देव का मानना है कि गिन्नी वेड्स सनी ने उन्हें शानदार कलाकारों के साथ काम करने का अवसर दिया। उनके साथ अच्छा म्यूजिकल तालमेल रहा और उनके साथ काम करने अनुभव बहुत ही अद्भुत था। सोनी म्यूजÞकि इंडिया द्वारा प्रस्तुत पूरा एल्बम (ऑडियो) अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »