29 Mar 2024, 00:37:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 3:08PM | Updated Date: Aug 13 2020 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड के संजू बाबा यानि संजय दत्त कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। संजय फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं और बताया जा रहा है कि वो इसकी स्टेज-3 में पहुंच चुके हैं। संजय अपने इलाज के लिए जल्द अमेरिका रवाना हो सकते हैं। संजय दत्त ने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ब्रेक ले रहे हैं।
 
इसी बीच संजय के घर पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एक्टर रणबीर कपूर के साथ स्पॉट किया गया। ये दोनों संजय दत्त का हाल जानने के लिए आधी रात को उनके बांद्रा स्थित घर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की कई सारी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। रणबीर और आलिया की घर से बाहर निकलते हुए फोटोज सामने आई है। इस दौरान रणबीर ब्लू शर्ट में दिखे तो वहीं आलिया खुले बालों में ग्रे टॉप में नजर आईं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »