29 Mar 2024, 04:13:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन विश्व भर में हो रहे हादसों को लेकर दुखी और लाचार महसूस कर रहे हैं। ऋतिक रौशन ने शुक्रवार की रात को केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘उम्मीद की किसी किरण पर आश्रित रहना मुश्किल है, लेकिन ऐसा करना जरूरी भी है। दुनिया भर में एक के बाद एक हो रही दुखद घटनाओं के बाद खुद को बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं।
 
बेरुत विस्फोट, एयर इंडिया का हादसा, मॉरीशस में पर्यावरणीय आपातकाल, बाढ़ और आपदाएं, भूकंप, आर्कटिक के अंतिम आईस शेल्फ का ढह जाना, उस पर से महामारी से हमारी जंग ऋतिक रोशन ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, ‘‘दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण समय में हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा और डट कर खड़े रहना होगा। यह वक्त भी गुजर जाएगा, हमें रोशनी जरूर मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »