18 Apr 2024, 23:59:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद करने की लोगों से अपील की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:39PM | Updated Date: Aug 9 2020 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद करने की लोगों से अपील की है। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद लोगों का मसीहा बनकर सामने आए हैं। सोनू लोगों की हर संभव मदद कर चुके हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया। विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस घर लाए, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को दवा देकर सोनू ने जरुरतमंदों की भरपूर सहायता की। सोनू इस बार लोगों से कुछ मांग रहे हैं। सोनू सूद ने ट्वीट कर लोगों को कहा है कि जिन लोगों को जरूरत है उनकी मदद करें।
 
सोनू सूद ने ट्वीट किया, ‘‘आपसे मेरा विनम्र निवेदन है, जो जरुरतमंदों की मदद करने में सक्षम हैं वे प्लीज सामने आएं और अपने नजदीक के अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को गोद लें या फिर कम से कम उनकी दवाओं का खर्च उठाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो मैं आश्वस्त करता हूं कि आपकी परेशानियां आधी हो जाएगी।’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »