29 Mar 2024, 06:56:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार ने शेयर किया नई फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का पोस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 7:41PM | Updated Date: Aug 3 2020 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का पोस्टर रक्षाबंधन के दिन शेयर किया है। अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। अक्षय की फिल्म का नाम है ‘रक्षाबंधन’ । फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं जिसकी कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। पोस्टर में अक्षय ने चार बहनों को गले लगाया हुआ है। फिल्म 05 नवंबर 2021 को रिलीज होगी।
 
अक्षय ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ‘‘शायद ही कभी जीवन में कोई ऐसी कहानी सामने आती है जो आपके दिल को इतनी गहराई से छूती है और वह भी इतनी रफ्तार से...मेरे करियर की सबसे तेज रफ्तार से साइन की गई फिल्म। यह फिल्म मैं अपनी प्यारी बहन अलका को समर्पित करता हूं, जिसके साथ मेरा दुनिया में सबसे खास रिश्ता है। मेरी जिंदगी की सबसे स्पेशल फिल्म में से एक देने के लिए शुक्रिया आनंद एल राय।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »