29 Mar 2024, 18:04:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जाह्नवी की ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2020 1:08PM | Updated Date: Aug 1 2020 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जाह्नवी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म में उन्होंने भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना  के रोल को बखूबी निभाया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में कारगिल युद्ध की भी कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं।
 
ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि कैसे गुंजन सक्सेना के वायुसेना में आते ही बड़े-बड़े बदलाव होते हैं, कैसे उन्हें वहां पर लड़कों से कमजोर समझा जाता है, कैसे उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश होती है, लेकिन इन सबके बावजूद गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की जांबाज पायलट बन उभरती हैं। 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा अंगद बेदी, मानव विज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में जाह्नवी के पिता के किरदार में नजर आयेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »