19 Mar 2024, 19:28:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का हृदयाघात से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 2:11PM | Updated Date: Jul 3 2020 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में मास्टर जी के नाम से मशहूर दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थी। उनके परिवार में पति, बेटे और दो बेटियां हैं। सरोज खान को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद 17 जून को मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां तड़के करीब 0152 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनका कोविड-19 परीक्षण निगेटिव आया था। सरोज खान ने अपने करियर में 2000 से अधिक गीतों का नृत्य निर्देशन किया।
 
उन्होंने हालांकि बॉलीवुड के कई नामचीन सितारों को अपनी ताल पर नचाया लेकिन उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के साथ सबसे ज्यादा जमीं। बाइस नवंबर 1948 को जन्मीं सरोज खान ने तीन साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 1950 के दशक में एक बैकअप डांसर के रूप में कोरियोग्राफर बी सोहनलाल के साथ काम किया। उन्होंने गीता मेरा नाम (1974) फिल्म के साथ एक कोरियोग्राफर के रूप में काम करना शुरू किया लेकिन उनका करियर 80 और 90 के दशक में श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के दौरान नई ऊंचाइयों पर पहुंचा।
 
मिस्टर इंडिया (1987), नगीना (1986), चांदनी (1989), तेजाब (1988), और थानेदार (1990) में उन्होंने जिन गानों का नृत्य निर्देशन किया, वे आज भी लोगों को याद हैं। उन्होंने कलंक (2018) में माधुरी के साथ फिर से काम किया। हवा हवाई, चांदनी, तम्मा तम्मा, एक दो तीन, डोला रे डोला और धक धक करने लगा के उनके सिग्नेचर मूव्स आज भी याद किए जाते हैं। उन्होंने 2005-2010 के बीच रियलिटी शो जज के रूप में टीवी पर भी काम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »