19 Mar 2024, 13:49:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बोल्ड अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया डिंपल कपाड़िया ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 12:03PM | Updated Date: Jun 7 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री डिम्पल कपाड़िया उन कलाकारों में शामिल है. जिन्होंने नायिका की परम्परागत छवि को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। 08 जून 1957 को गुजराती परिवार में जन्मी  डिंपल कपाडिया को फिल्मों में लाने का श्रेय राजकपूर को जाता है।सत्तर के दशक में वह अपनी फिल्म बॉबी के लिये नये चेहरों की तलाश कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने  डिंपल कपाडिया को अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया, जिसे डिंपल ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।बॉबी. ऋषि कपूर की भी पहली फिल्म थी।
 
वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म इस फिल्म में  डिंपल कपाडिया टीन एज लड़की की भूमिका में दिखाई दी। बॉबी की सफलता के बाद  डिंपल कपाड़यिा को कई फिल्मों में काम करने के लिये कई प्रस्ताव मिले लेकिन उन्होंने इन सभी प्रस्तावो को ठुकरा दिया और अभिनेता राजेश खन्ना से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म जख्मी शेर से  डिंपल ने फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक किया लेकिन यह फिल्म सफल नही रही। वर्ष 1985 में डिंपल कपाड़िया को एकबार फिर से ऋषि कपूर के साथ सागर में काम करने का अवसर मिला। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में  डिंपल ने अपनी बोल्ड इमेज से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »