19 Mar 2024, 15:21:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन पर बना नया गाना 'बी स्ट्रॉन्ग', अक्षय ने किया गाने को सपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 1:01AM | Updated Date: Jun 7 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने कोरोना संकट के समय लोगों को हौसला बढ़ाने वाले गाने ‘बी स्ट्रॉन्ग’ को सपोर्ट किया है। बॉलीवुड के स्टार्स कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने और जनता का हौसला बढ़ाने में लगे हुए हैं। अजय देवगन और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स ने लॉकडाउन को लेकर गाने रिलीज किए और फैंस को ताकतवर बने रहने और घर में सुरक्षित रहने के लिए कहा। क्रिकेटर सुरेश रैना ने बी स्ट्रॉन्ग गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘अक्षय कुमार पाजी ये रहा गाना। मैं आपका सपोर्ट पाकर बहुत खुश हूं। इसे और आगे बढ़ाएं।
 
’’ इस ट्वीट के जवाब में अक्षय ने लिखा, ‘‘मैं तुम्हारे साथ हूं सुरेश रैना। हमें अभी इसी की जरूरत है। #बीस्ट्रांग सब ठीक हो जाएगा’’   बी स्ट्रॉन्ग गाना जसबीर जस्सी ने गाया है। इस गाने के वीडियो में बॉलीवुड के नामी स्टार्स के साथ-साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, टीवी इंडस्ट्री, क्रिकेटर्स और पुलिस के लोगों ने भी काम किया है।
 
वीडियो में मनोज वाजपाई, सोनू सूद, जिमी शेरगिल, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, सुनील ग्रोवर, वत्सल सेठ, इशिता दत्त, एमी विर्क और खुद जसबीर जस्सी हैं। इससे पहले सलमान खान ने अपना गाना प्यार करोना और अजय देवगन ने ठहर जा नाम से एक गाना रिलीज किया था। दोनों स्टार्स ने लॉकडाउन में सभी से घर में रहने और प्रकृति का ख्याल करने का आग्रह किया था। साथ ही अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए भी कहा था।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »