28 Mar 2024, 17:07:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपने ही बेटे अरहान के फैशन पर किया मजाक, कहा- तुम लड़के क्या सोच रहे हो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 12:56AM | Updated Date: Jun 7 2020 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई/डिजिटल। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह यहां अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ अक्सर शेयर करती हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटे अरहान की एक थ्रोबैक पिक्चर शेयर की जिसमें वह अपने कजिन निर्वान खान के साथ दिख रहे हैं। हालांकि, उनके फैशन पर मलाइका ने सवाल उठा दिया जिससे फैंस को भी हंसी आ गई। दोनों तस्वीर में प्रिंटेड हेड-बैंड लगाए दिख रहे हैं।
 
मलाइका ने पोस्ट पर कैप्शन दिया, 'तुम लड़के क्या सोच रहे हो??? कहां जा रहे थे????' इसके साथ उन्होंने #बंदानाब्रदर्स #फैशनफॉरवर्ड्स #लवयूबोथ जैसे हैशटैग्स दिए।  सोहेल खान की पत्नी और निर्वान की मां सीमा खान ने भी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, 'उन्हें अवॉर्ड की जरूरत है।'
 
ऐसा लगता है कि अरहान को जोक समझ नहीं आया, तभी उन्होंने कॉमेंट किया, 'क्यों?' कुछ दिनों पहले मलाइका ने 15 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आ रही थीं। दोनों कैमरे को पोज देते और मुस्कुराते दिख रही थीं। बता दें, मलाइका अपने इंस्टाग्राम पोस्ट्स और फैशनेबल आउटिंग्स के अलावा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »