29 Mar 2024, 04:41:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इंडस्ट्री में पसरा मातम - 28 साल की उम्र हो गया इनका निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:05AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर का 28 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत ब्रेन हैमरेज की वजह से हुई। पहले ऐसी खबरें थीं कि सड़क दुर्घटना में कृष कपूर की जान चली गई लेकिन उनके परिवार ने इन खबरों का खंडन किया है। उनके मामा सुनील भल्ला ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि कपूर को यहां उपनगरीय मीरा रोड में अपने घर पर ब्रेन हैमरेज हुआ और वह बेहोश हो गए। भल्ला के अनुसार कपूर ने 31 मई के अंतिम सांस ली। भल्ला ने बुधवार को बताया, 'उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। वह स्वस्थ और पूरी तरह ठीक थे। 31 मई को वह गिर गए और खून बहना शुरू हो गया। ब्रेन हैमरेज के चलते उनकी मौत हो गई।' कपूर के परिवार में मां, पत्नी और सात साल की बच्ची है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »