23 Apr 2024, 12:40:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन के बीच इस अभिनेता के घर आई बड़ी खुशखबरी, पत्‍नी ने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:04AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल एकता कौल और सुमित व्यास के घर नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस ने बेटे ने जन्म दिया है। सुमित व्यास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर है। एकता ने एक प्यार से बेटे को जन्म दिया है। इस मौके पर सुमित व्यास फूले नहीं समाए और फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की। सुमित व्यास ने गुड न्यूज सुनाने के साथ ही बेटे का नाम भी बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'बेटा हुआ है। उसे वेद नाम से बुलाया जाएगा। मम्मा और डैडी थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चे को सहला रहे हैं।
 
इस खबर के बाद ही सुमित व्यास और एकता कौल को बधाई देने वालों को तांता लग गया। सुमित और एकता का यह पहला बेबी है जिसके स्वागत को लेकर दोनों काफी वक्त से एक्साइटेड थे। कई दिनों से दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कर रहे थे। प्रेग्नेंसी में सुमित व्यास ने वाइफ एकता का खूब ख्याल रखा। पिछले महीने यानी मई में उन्होंने एकता के लिए वर्चुलअल गोद भराई का अरेंजमेंट भी किया। इस दौरान एकता और सुमित का पूरा परिवार वीडियो कॉल के ज़रिए एक-दूसरे से बात करता हुआ नजर आया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »