29 Mar 2024, 07:21:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लॉकडाउन में सोनाक्षी सिन्हा की हो गई शादी? सामने आई पूरी सच्चाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 1:34PM | Updated Date: May 31 2020 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है। एक्ट्रेस की फिल्में इतनी धूम नहीं मचाती जितनी उनकी पर्सनल लाइफ की बातें लोगों को पसंद आती हैं। सोनाक्षी को दबंग गर्ल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि, उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म दबंग से की थी। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी ने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता मगर उन्हें फिल्म ‘दबंग 3’ में आखिरी बार देखा गया था। 

एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वैसे एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहती है। अपनी पर्सनल लाइफ के मुद्दों पर बात बहुत कम करती हैं। उन्हें मसाला देना पसंद नहीं है। पर हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में सोनाक्षी ने पिंकविला से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में बहुत सी बातें बताई। वह बोली कि, फिलहाल तो मैं किसी तरह की कोशिश नहीं कर रही और न ही मेरी फैमिली मेरे साथ शादी को लेकर जबरदस्ती कर रही है। इसलिए जब होना होगा तब हो ही जाएगा।

सिंगल नहीं है सोनाक्षी- खास बातचीत में जब सोनाक्षी से सिंगल और मिंगल होने पर सवाल हुआ तो उन्होंने बातों को घुमाते हुए कहा कि, कुछ सुनाई नहीं दे रहा। इसलिए यह कहना बहुत मुश्किल है कि, एक्ट्रेस सिंगल है या मिंगल। पर जब सोनाक्षी से शादी के लिए लड़के के बारे में सवाल हुआ तो उन्होंने साफ कहा कि, वह फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के लड़के के साथ शादी करना पसंद करेंगी। पर ऐसा हो ये जरूरी भी नहीं है।

डाइट प्लान में क्या है खास- इस इंटरव्यू में उनके फिट रहने के राज के बारे में भी बात हुई। तो सोनाक्षी ने बताया कि, वह एक्सरसाइज करती हैं और जो मन करता है वहीं करती हैं। फिट रहने के लिए वह कोई स्पेशल डाइट नहीं लेती।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »