मुम्बई। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू है और पूरा देश ईद का घर में ही रहकर उत्सव मना रहा है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी हो रहा है जो कि वह घरों में ही ईद का जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता जरीन खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। जरीन ने तो ईद की तैयारियां भी खुद ही की हैं। जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ईद से पहले हाथ पर मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं। जरीन के लिए अपने हाथ में खुद मेहंदी लगाना काफी मुश्किल भी था और वह मेहंदी का डिजाइन भी फोन में से देखकर लगा रही हैं। जरीन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ईद की तैयारियां।' जरीन खान ने अपनी इस मेहंदी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। वह अपने मेहंदी की डिजाइन से खुश तो हैं, लेकिन संतुष्ट नहीं हैं। बॉलीवुड स्टार्स में ईद को लेकर एक अलग जोश देखने को मिल रहा है।