28 Mar 2024, 13:56:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गुरुग्राम के गरीबों की इस तरह मदद कर रही हैं ये मशहूर हीरोइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2020 12:16AM | Updated Date: Apr 6 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस का असर लोगों में ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि आर्थिक तौर पर भी पड़ रहा है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। करीब 200 गरीब परिवार के लिए रोजना खाना मुहैया करवा रही हैं।  
 
लॉकडाउन में गरीबों की मदद के बारे में बात करते हुए रकुल ने कहा कि वह और उनका परिवार गुरुग्राम में उनके घर के आसपास मौजूद गरीब लोगों की जानकारी इकट्ठा कर रहा है और उनके लिए खाने की व्यवस्था कर रहा है। रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि, 'मेरे पिता गुरुग्राम में मेरे घर के आसपास मौजूद सभी बस्तियों की गिनती कर रहे हैं कि इस समय कहां पर लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। हम ऐसे लोगों के लिए दिन में दो बार खाना मुहैया करवा रहे हैं। ऐसा हम तब तक जारी रखेंगे जब कि यहां पर लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता है। अगर लॉकडाउन आगे भी जारी रहता है तो हम आगे भी गरीबों के लिए खाने की व्यवस्था करते रहेंग।' 
 
रकुल प्रीत सिंह ने आगे कहा कि, 'मैंने खुद से वादा किया है कि पूरी अप्रैल भोजन की व्यवस्था करूंगी। बाकि आगे परिस्थियों पर निर्भर करेंगा कि क्या करना है। गरीबों के लिए खाना मेरी सोसाइटी में बनाया जा रहा है। यहां से पैक करके लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।' रकुल प्रीत सिंह और उनके परिवार की ओर से गरीबों के लिए दी जा रही इस मदद की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह यारियां, दे दे प्यार दे, अय्यारी, और मरजावां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »