मुंबई। देश में लॉकडाउन के कारण कई बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों को अपने घर में रहना पड़ रहा है। ऐसे में इस बीच हैं। ग्रेट खली एक महान पहलवान होने के साथ एक अच्छे अभिनेता भी हैं। द ग्रेट खली लॉकडाउन के समय में अपना पूरा समय घर पर व्यतीत कर रहे हैं। घर में वह परिवार के साथ वक्त बिताने में मशगूल हैं। उनका ज्यादातर वक्त अपनी बेटी के साथ गुजरता है, जो उनकी बहुत लाडली है। ग्रेट खली की एक मात्र बेटी है, वह अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। खली के सोशल मीडिया से तस्वीरें निकल कर सामने आई है, जिसमें खली घर पर बेटी के साथ रोटियां पकाते हुए नजर आ रहे हैं। बाप बेटी की क्यूट बॉन्डिंग वाली ये तस्वीरें आंखों को सुकून प्रदान करती हैं।