28 Mar 2024, 18:04:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इमरान हाशमी का चीनी के लोगों पर फूटा गुस्सा! कहा....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 12:05AM | Updated Date: Mar 29 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। कोरोना के कारण इस समय पूरी दुनिया के देश प्रभावित हो रहे हैं। आधी दुनिया में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। भारत में भी केंद्र सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन परिस्थियों पर आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी खीज रहे हैं। इमरान हाशमी भी ऐसे लोगों में से हैं जो कोरोना वायरस फैलाने के लिए चीनी लोगों पर भड़क गए हैं। ऐसा माना जाता है कि चीन से फैलने वाला यह वायरस चमगादड़ से इंसानी शरीर में आया है। हालांकि अभी तक यह तथ्य सत्यापित नहीं है लेकिन लगता है कि इमरान ने इसी को सच मान लिया है।

अपने हालिया ट्वीट में इमरान ने लिखा, 'और ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हजारों किलोमीटर दूर बैठा कोई आदमी चमगादड़ को खाने का अपना अजीब खाने का शौक पूरा करना चाहता था।' सभी की तरह इस समय इमरान भी लॉकडाउन में हैं। हालांकि उन्होंने इस लॉकडाउन का समर्थन किया है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अभी की परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद करता हूं कि सभी लोग अपने घरों पर हैं और सुरक्षित हैं। कृपया तभी सफर करें जबकि बेहद जरूरी हो।

हम खुद को कितने अनुशासन में रखते हैं, यही तय करेगा कि हम इस महामारी को कितना कंट्रोल कर सकते हैं। गलियों में नाचने को काफी वक्त मिलेगा... अपना ख्याल रखें।' गौरतलब है कि 24 मार्च मंगलवार को इमरान हाशमी का जन्मदिन भी था। इसी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की भी घोषणा की थी। इस मौके पर उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'आज जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। सुरक्षित रहें, अपने पास जरूरी चीजें रखें। और प्लीज इस कर्फ्यू को सीरियसली लें। केवल 21 दिन हैं और यह छोटा वक्त जल्द बीत जाएगा... सभी को प्यार।'

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »