29 Mar 2024, 18:18:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट फिर एक बार करेंगे रोमांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 2:14AM | Updated Date: Feb 24 2020 2:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड के सिद्धार्थ मल्होत्रा और ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ से अपने ऐक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की थी। इस दौरान दोनों ऐक्टर्स के अफेयर की अफवाह सुर्खियों में रहे थे। एक बार फिर से दोनों के फिल्म ‘आशिकी 3’ में रोमांस करने की खबरें आईं। वहीं, अब फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म को लेकर बयान दिया है। मोहित सूरी ने हाल ही में ‘आशिकी 3’ पर चर्चा करते हुए कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके दोस्त हैं, लेकिन अभी फिल्म की कास्ट कन्फर्म नहीं की गई है।

डायरेक्टर ने आगे कहा कि वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इस पर काम शुरू करने से पहले इसे ठीक करने की जरूरत है। बता दें कि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ‘आशिकी 2’ के प्रड्यूसर्स में से एक थे और ऐसी चर्चा थी की ऐक्ट्रेस इस रोमांटिक फिल्म के थर्ड पार्ट में नजर आएंगी। आलिया भट्ट इस समय रणबीर कपूर के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ऐक्टर्स अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। वहीं चर्चा है कि इस फिल्म की दिसंबर में रिलीज के बाद दोनों शादी कर लेंगे। रणबीर कपूर आलिया भट्ट को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हाल ही में दोनों स्टार्स अरमान जैन की शादी में एक साथ नजर आए थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »