28 Mar 2024, 16:14:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ग्लैमरस टीचर के किरदार में नजर आयेंगी अनुष्का शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 3:06PM | Updated Date: Nov 8 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में ग्लैमरस टीचर का किरदार  निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि फराह खान ‘सत्ते पे सत्ता’ का रीमेक बनाने जा रही हैं। सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कहा जा रहा है कि रीमेक में उनकी जगह ऋतिक रोशन और अनुष्­का शर्मा लेंगे। चर्चा है कि फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में अनुष­का ग्लैमरस टीचर के रोल में होंगी।
 
अनुष्का के रोल के लिए फराह ने अपनी ही फिल्­म ‘मैं हूं ना’ से प्रेरणा ली है जिसमें सुष्मिता सेन ग्लैमरस टीचर 'मिस चांदनी' के किरदार में दिखी थीं। फिल­म में रंजीता का कैरक्टर प्रीति जिंटा निभा सकती हैं। यदि ऐसा होता है तो लंबे वक्त बाद ऋतिक और प्रीति किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। इससे पहले उन्­होंने साथ में 'मिशन कश्मीर', 'लक्ष्य' और 'कोई मिल गया' जैसी फिल्में की हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »