29 Mar 2024, 05:20:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मां बनने को बेताब हैं प्रियंका चोपड़ा, किया ये खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 12:42AM | Updated Date: Oct 10 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी हुए 10 महीने बीत गए हैं। ऐसे में कई लोगों मन में ये भी सवाल उठ रहे हैं कि प्रियंका आखिर कब निक के बच्चे की मां बनेगी। इस बारे में जब भी उनसे सवाल किया जाता हैं तो वो बात को टाल देती हैं। हालांकि इस बार उन्होंने इस मुद्दे पर खुल के बातचीत की हैं। प्रियंका ने अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर कुछ राज भी खोले। इसी कड़ी में प्रियंका ने एक इंटरव्यू भी दिया जिसमे अपनी निजी जिंदगी, खास तौर पर माँ बनने के बारे में बातचीत की। जब प्रियंका से पूछा गया कि फैमिली स्टार्ट करने के बारे में आप ने क्या सोचा हैं तो इस पर वे बोली कि मैं इन्तार नहीं कर सकती हूं। परिवार शुरू करने के लिए मैं बेकरार हूं। साथ ही इन्‍होंने आगे कहा कि भगवान के आशीर्वाद से सभी के जीवन में ये सुंदर पल आता हैं। ऐसे में निक और मैं भी इसे पाना चाहेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »