29 Mar 2024, 16:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शेखावत ने जल योद्धाओं को सम्मानित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2022 3:19PM | Updated Date: Sep 22 2022 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जल योद्धाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। जल संरक्षण थीम पर बुधवार शाम यहां आयोजित ‘गंगा का लाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए शेखावत ने विभिन्न क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए कार्य करने वाले जल याेद्धाओं को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रविन्द्र कुमार , जिलाधिकारी झाँसी की जल संरक्षण थीम पर आधारित एवरेस्ट की चढ़ाई को दर्शाती फ़िल्म गंगा का लाल की स्क्रीनिंग की गई। कुमार को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। देशभर से आये जल प्रहरियों ने पानी बचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में किये गए कार्यों पर विचार व्यक्त किए और जन मानस से इस बारे में अपील की। केन्द्रीय मंत्री ने ज़िलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा किए गए कार्यों को साहसिक तथा प्रेरणादायक बताया।
 
न्यायमूर्ति करुणानंद बाजपेयी, सदस्य, एनसीडीआरसी, सांसद एवं अभिनेता अभिनव मोहंती, जल पुरुष राजेन्द्र सिंह , तोशीबा इंडिया लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक हिरोआकी कोबायाशी आदि ने भी कार्यक्रम में हिस्सा। इस अवसर पर जल संरक्षण पर आयोजित पैनल चर्चा में राजस्थान के लक्ष्मण सिंह, बुंदेलखंड के संजय सिंह, प्रसिद्ध राजनीतिक विश्लेषक सुप्रिया सत्यम सहित देश भर से आये जल योद्धाओं ने भाग लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »