29 Mar 2024, 15:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड टीकाकरण में 208.95 करोड़ से अधिक टीके लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2022 12:45PM | Updated Date: Aug 18 2022 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 208.95 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह गुरुवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब आठ करोड़ 95 लाख 79 हजार 722 टीके दिये जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 38,64,471 टीके लगाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 12 हजार 608 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख एक हजार 343 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.23 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत हो गयी है। जबकि साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.20 प्रतिशत है
 
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 16 हजार 251 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 36 लाख 70 हजार 315 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.58 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में तीन लाख 62 हज़ार 20 कोविड परीक्षण करने के साथ ही अभी तक कुल 88.14 करोड़ से अधिक कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »