29 Mar 2024, 17:44:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने राजनीति से लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2022 3:21PM | Updated Date: Mar 9 2022 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने बुधवार को सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। एंटनी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने श्रीमती गांधी को बताया है कि सक्रिय राजनीति से अलग होने के बाद दिल्ली में नहीं रहेंगे और अपने गृहनगर तिरुवनंतपुरम लौट जाएंगे। वर्ष 1970 में पहली बार विधायक बने श्री एंटनी 52 साल से भारत के सक्रिय राजनीति में शामिल रहे हैं। महज 37 साल की उम्र में वह पहली बार केरल के मुख्यमंत्री बने और इसी के साथ तीन बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे। इसके अलावा, वह पांच बार राज्य सभा के सांसद रहे, तीन बार केंद्रीय मंत्री रहे और 10 साल तक कांग्रेस के अनुशासन समिति के अध्यक्ष रहे।
 
एंटनी कांग्रेस के भरोसेमंद नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं। उन्होंने दिवंगत इंदिरा गांधी और दिवंगत राजीव गांधी के साथ कार्य करने सहित साल 2004 में मनमोहन सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »