29 Mar 2024, 12:47:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिलीप संघानी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव के अध्यक्ष निर्वाचित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2022 4:22PM | Updated Date: Jan 19 2022 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी समितियों में से एक इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (इफको) ने दिलीप संघानी को बुधवार को अपना 17वां अध्यक्ष चुन लिया। संघानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वह इसके पहले इफको के उपाध्यक्ष थे। श्री बलविंदर सिंह नकई के निधन के कारण यह चुनाव हुआ है। संघानी ने चुनाव के बाद कहा कि इफको किसानों और सहकारिता के प्रति समर्पित है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि के आलोक में किसानों के हित में लगातार काम करता रहेगा।
 
इस अवसर पर इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने कहा कि कंपनी प्रधानमंत्री के किसानों की आय दोगुनी करने के अभियान के तहत ‘आत्मनिर्भर कृषि-आत्मनिर्भर भारत’ के लिए काम करता रहेगा। संघानी गुजरात के सहकारिता आंदोलन से लंबे समय से जुड़े हैं। वह गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं। वह इस पद पर वर्ष 2017 से हैं । वह गुजरात सरकार ने कृषि मंत्री भी रहे हैं। वह वर्ष 2019 में इफको के उपाध्यक्ष चुने गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »