16 Apr 2024, 12:58:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली के पुरानी सीमापुरी में 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2021 6:29PM | Updated Date: Oct 26 2021 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। आज सुबह एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली के पुरानी सीमापुरी इलाके में मंगलवार सुबह तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि उसे सभी मृतकों की लाशें छत पर मिली हैं। जानकारी के अनुसार आग आज तड़के चार बजे लगी है। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 
मृतकों की पहचान होरी लाल, रीना, आशु और राधिका के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार सभी की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि लगभग दो हफ्ते पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में पेपर रोल गोदाम में भयंकर आग लग गई थी। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को तीन घंटे का समय लगा था। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। इससे पहले पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में स्थित एक गेस्ट हाउस में आग लग गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »