19 Apr 2024, 13:22:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP ने तैयार की स्वास्थ्य वालंटियर्स की बड़ी फौज, 17 को रचेंगे इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2021 12:08AM | Updated Date: Sep 11 2021 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। BJP PM मोदी के जन्म दिन को 'सेवा दिवस 'के रूप में मनाएगी। यह आयोजन आगामी 17 सितंबर को देशभर में होगा। इस दिन पार्टी देशभर में वैक्सीनेशन से छूट गए लोगों को Vaccination सेंटर पर ले जाकर टीकाकरण करवाएगी। इसके लिए भाजपा बड़ा आयोजन करने जा रही है। पार्टी ने कवायद तेज कर दी है। इसकी कमान खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने संभाली है। इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 43 दिनों में 6,88,000 वालंटियर्स की एक बड़ी फौज तैयार की है। इन्हें बाकयदा रजिस्टर करके प्रशिक्षित कर दिया गया है। ये सभी वालंटियर्स न केवल पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हैं बल्कि इनकी सिलेबस के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी हुई है। इन सभी वालंटियर्स को प्रशिक्षित करने के लिए उनकी स्थानीय भाषाओं में बुकलेट भी तैयार किये गए हैं। खास बात यह है कि ये सभी वालंटियर्स एंटीजन टेस्टिंग, ब्लड प्रेशर मेजरमेंट सहित अन्य टेस्ट तथा कोविड के लक्षण को पहचानते हुए उचित उपचार की सलाह और उपचार में सहयोग के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। बहुत जल्द प्रशिक्षित वालंटियर्स की संख्या बढ़कर 8 लाख को पार कर जायेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग प्रोग्राम अभी भी चल रहा है। इस बावत शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने इसकी समीक्षा की। साथ ही कहा कि 17 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Vaccination अभियान में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ, राष्ट्रीय महासचिव डी। पुन्देस्वरी, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीप्रकाश, हिमाचल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा। राजीव बिंदल मौजूद रहे।
 
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता की सफलता के लिए वह खुद पूरी तैयारी के साथ जायेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति Vaccination से छूट न जाएं। इसबावत 11 सितंबर को कार्यकर्ताओं के नाम संदेश दिया जाएगा। 13 सितंबर को जेपी नडडा सभी प्रदेश के भाजपा अध्यक्षों तथा संगठन महामंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे तथा 15 सितंबर को सभी प्रशिक्षित वालंटियर्स जो तब तक लगभग 7 लाख से अधिक हो चुके होंगे, के साथ सीधा संवाद होगा।
 
BJP अध्यक्ष JP नडडा का मानना है कि पार्टी के पास प्रशिक्षित स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की जो पूंजी है, यह आगे चल कर देश और राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अन्य कार्यक्रमों की सफलता में भी सहयोग देगी। इस दिशा में भी कार्यक्रमों की रचना करेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में प्रशिक्षित स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की ताकत का देश की जनता को लाभ मिले और देश के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एक ऊर्जा और गति मिले।
 
नड्डा ने कहा कि भारत ने कोविड वैक्सीनेशन के क्षेत्र में में दुनिया में कीर्तिमान स्थापित किया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज गति से चलने वाला अभियान है। देश में अब तक 70 करोड़ से अधिक डोज एडमिनिस्टर हो चुके हैं । पिछले 15-20 दिनों में ही तीन बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया गया है, जो विश्व में सर्वाधिक है। BJP अध्यक्ष ने कहा कि जब विपक्ष वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर सवाल उठा रहा था, तब भी उन्होंने कहा था कि धैर्य रखिये, वैक्सीनेशन कार्यक्रम न केवल दुनिया का सबसे तेज और सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा, बल्कि यह दुनिया को राह भी दिखाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »