19 Apr 2024, 11:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निगम के पांच वार्डों का उप चुनाव दिल्ली का भविष्य तय करेगा : गोपाल राय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2021 12:04AM | Updated Date: Feb 22 2021 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि निगम की पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव अगले पांच साल के लिए दिल्ली का भविष्य तय करने और 15 सालों से शासन कर रही भाजपा के भ्रष्ट राज को उखाड़ फेंकने का सेमी फाइनल है। राय ने निगम उपचुनाव के मद्देनजर सीलमपुर विधानसभा के चौहान बांगर वार्ड में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि एमसीडी के पांच वार्डों में हो रहा यह उप चुनाव अगले पांच साल के लिए दिल्ली का भविष्य लिखने वाला है। यह सिर्फ पांच वार्डों का चुनाव नहीं है, बल्कि एमसीडी में 15 सालों से शासन कर रही भाजपा के भ्रष्ट राज को उखाड़ फेंकने का सेमी फाइनल है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने नफरत की राजनीति की लेकिन जनता ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फिर से ‘आप’ की सरकार बनवायी। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह ही निगम के उप चुनाव में भी भाजपा की जमानत जब्त करायेगी। 

उन्होंने कहा कि यह उप चुनाव कांग्रेस से नहीं, बल्कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए है। कांग्रेस के जीतने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अरविंद केजरीवाल के हारने से फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीलमपुर में लोगों ने हमेशा सिर्फ कांग्रेस को वोट दिया लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। सीलमपुर में जो 25 साल में काम नहीं हुआ था, वह काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने पांच साल में पूरा किया। दिल्ली में अगर किसी ने काम करवाया है, तो उसका नाम अरविंद केजरीवाल है। बिजली और पानी का बिल माफ करने, दिल्ली के स्कूल और अस्पताल अच्छे करने का श्रेय केजरीवाल को जाता है। दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान होगा। इसमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम की दो और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की तीन सीटों पर उपचुनाव है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »