24 Apr 2024, 21:45:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत खराब, AIIMS में करवाई गईं भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2021 8:21PM | Updated Date: Feb 19 2021 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके कार्यालय ने जानकारी दी है कि बीजेपी सांसद के डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर को एम्स के प्राइवेट वार्ड में रखा गया है और खुद एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में टीम उनकी देखरेख कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बीजेपी सांसद की तबीयत स्थिर है। दो महीने पहले भी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को दिसंबर में एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय वे कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »