29 Mar 2024, 06:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाहनवाज हुसैन जायेंगे बिहार विधान परिषद में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 12:14AM | Updated Date: Jan 17 2021 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हुसैन को बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने की स्वीकृति दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक उपचुनाव में छह और उम्मीदवारों की घोषणा की है। सर्व गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, डॉ. धर्मवीर प्रजापति और कुंवर मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »