28 Mar 2024, 14:07:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- गुजरात के कोविड अस्पताल में लगी आग में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 2:16PM | Updated Date: Nov 27 2020 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुजरात के राजकोट के एक कोविड अस्पताल में लगी आग में कई मरीजों की मौत होने पर आज गहरा दुख व्यक्त किया और हादसे में घायल हुए मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,‘‘ गुजरात के राजकोट के एक अस्पताल में लगी भीषण आग से कई मरीजों की असामयिक मौत बेहद दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें। मैं इस हादसे में घायल मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’’ गौरतलब है कि राजकोट के शिवानंद कोविड अस्पताल में गत रात लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »