20 Apr 2024, 03:23:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रकाश जावडेकर ने कहा- कांग्रेस 370 पर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:46AM | Updated Date: Oct 18 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अनुच्छेद 370 को लेकर दिए गए कांग्रेस नेताओं के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता अलगाववादियों के सुर में सुर मिलाकर बोल रहे हैं।

जावडेकर ने पूछा है कि क्या कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में धारा 370 को रद्द करने का उल्लेख कर सकती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं पी चिदम्बरम और दिग्विजय सिंह ने धारा 370 को हटाने के फैसले को गलत ठहराते हुए इसे वापस लेने  की बात कही है जो देश के लोगों की भावनाओं के ख़लिाफÞ है। 

जावडेकर ने कहा कि राहुल गांधी भी पाकिस्तान की प्रशंसा करते रहते हैं, किसी भी विषय पर पाकिस्तान और चीन की प्रशंसा करना इनको बड़ा अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को रद्द करने के फैसले का स्वागत किया था। 370 के हटने के बाद जम्मू कश्मीर और लद्दाक में कितनी तरक्की हुई ये सबने देखा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »