19 Apr 2024, 13:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड-19 : कश्मीर में लॉकडाउन से जनजीवन प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:03AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कोविड-19 के मद्देनजर लागू किये गये लॉकडाउन के कारण रविवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रशासन ने विभिन्न इलाकों में एक अगस्त से फिर से लॉकडाउन लागू किया था। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद रहें और सड़कों पर यातायात बाधित रहा। तीन पहिया वाहनों के अलावा कुछ निजी वाहन सड़कों पर देखे गए। 

लाल चौक सहित शहर के सभी प्रमुख व्यापारिक केंद्र सुनसान पड़े रहे। कंटीले तारों से बंद गोनी खान और महाराज बाजार की सड़कें रविवार को आंशिक रूप से खुली हुई हैं। जेकेएलएफ के प्रभुत्व वाले मैसूमा और उसके आसपास के इलाकों में भी कोई खास बदलाव नजर नहीं आया। शहर-ए-खास की स्थिति में भी कोई खास बदलाव नजर नहीं आया और यहां दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और यातायात बाधित रहा। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की गढ़ ऐतिहासिक जामिया मस्जिद का मुख्य द्वार बंद था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »