29 Mar 2024, 11:50:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संजय सिंह को आप से निष्कासित करें केजरीवाल : बिधूड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 2:54PM | Updated Date: Aug 9 2020 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को नहीं बुलाने को लेकर झूठ बोला है और इसके लिए या तो वह माफी मांगे अथवा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्हें पार्टी से निष्कासित करें।
 
बिधूड़ी ने आज ह के  अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर भूमिपूजन और शिलान्यास समारोह में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री मौर्य को नहीं बुलाये जाने के बयान को सरासर झूठ बताया। उन्होंने कहा कि मौर्य मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में अयोध्या में मौजूद थे और सिंह का बयान सरासर झूठ है। उन्होंने मांग की कि यह झूठ बोलने के लिए या तो सिंह माफी मांगें अथवा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनको पार्टी से बाहर निकालें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »