19 Apr 2024, 11:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्‍ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण मामले, रिकवरी दर पर असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:23AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली में कोरोना वायरस के नये मामलों में फिर इजाफे से चिंता बढ़ने लगी है। इस सप्ताह के शुरु में नये मामले एक हजार से कम आने और स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से राहत नजर आने लगी थी किंतु अब संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं तो स्वस्थ होने वालों की संख्या उसकी तुलना में कम रहने से रिकवरी दर भी कम हुई है। दिल्‍ली स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार को जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1404 नये मामलों से कुल संक्रमितों की संख्या 1,44,127 पर पहुंच गई। सात अगस्त को नये मामले 1192 आए थे। 

इस दौरान 1130 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का कुल आंकड़ा 1,29,362 हो गया। देश में दिल्‍ली का स्थान रिकवरी वाले सर्वाधिक राज्यों में है। दिल्‍ली की रिकवरी दर गत दिवस 89.84 की तुलना में मामूली घटकर 89.75 प्रतिशत पर आ गई। इससे पहले चार अगस्त को केवल 674 नये मामले सामने आये थे जबकि तीन अगस्त को भी एक हजार से कम 805 ही थे। 

दिल्‍ली में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या कल के 23 की तुलना में आज घटकर 16 रही। राजधानी में यह जानलेवा वायरस 4098 की जान ले चुका है। राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या आज एक बढ़कर 478 हो गई। दिल्‍ली में सक्रिय मामले भी गत दिवस के 10,409 से बढ़कर आज 10,667 हो गये। कुल सक्रिय मामलों में से 5372 होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों के 13,527 बेड में से 10,469 खाली हैं जबकि 3058 पर मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 24,642 लोगों की कोरोना वायरस की जांच हुई। दिल्‍ली में कुल जांच 11,68,295 हो चुकी हैं। दस लाख की आबादी पर जांच का औसत 61 हजार से ऊपर 61,489 हो गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »