20 Apr 2024, 13:25:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुना में दलित दमन पर सख्त कार्रवाई करे सरकार : मायावती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 2:14PM | Updated Date: Jul 16 2020 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मध्यप्रदेश के गुना में एक दलित परिवार के दमन की कड़ी निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मायावती ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा है कि दलितों के दमन के मामले में दोनों राजनीतिक दलों की स्थिति एक जैसी है।
 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की गुना पुलिस और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर दलित परिवार की कर्ज लेकर तैयार की गई फसल को जेसीबी मशीन से बरबाद कर दिया और इस  दम्पती को आत्महत्या का प्रयास करने को मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह अति-क्रूर और अति-शर्मनाक है।
 
इस घटना की देशव्यापी निन्दा स्वाभाविक रूप से  होनी चाहिए। मायावती ने कहा कि इस मामले में सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ बीजेपी और  इनकी सरकार दलितों को बसाने का ढिंढोरा पीटती है जबकि दूसरी तरफ उनको उजाड़ने की घटनाएं उसी तरह से आम हैं जिस प्रकार से पहले कांग्रेस पार्टी के शासन में हुआ करती थी, तो फिर दोनों सरकारों में क्या अन्तर है। खासकर दलितों को इस बारे में भी जरूर सोचना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »