29 Mar 2024, 02:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना से देश में हुई कुल मौतों का 57.86 प्रतिशत महाराष्ट्र-दिल्ली में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2020 11:47AM | Updated Date: Jul 16 2020 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्राण घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 14,415 लोगों की मौत हो चुकी है, जो इस जानलेवा महामारी से देश में हुई कुल मौतों का 57.86 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 से अब तक 10,928 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 3,487 लोगों ने जान गंवाई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 32,695 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 9,68,876 हो गयी है।
 
वहीं इस दौरान 606 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 24,915 हो गई है। संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में अब तक कुल 6,12,815  लोग  रोगमुक्त हो चुके हैं। वहीं इस समय देश में कोरोना के 3,31,145  सक्रिय मामले हैं।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »