24 Apr 2024, 20:17:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अंतरराष्ट्रीय उड़ाने समय पर नहीं रोकने से फैला कोरोना : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 3:00PM | Updated Date: Apr 9 2020 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दुनिया के कई देशों के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद यदि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक जाता और कोरोना प्रभवित मुल्कों से भारत लाये गए लोगो को क्वारंटाईन में रखा जाता तो देश मे इस महामारी के फैलाव को रोक जा सकता था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को पार्टी के विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह रोग बाहर से आया है और इसलिए बाहर से देश में आने वाले लोगों की जांच कर तथा संदिग्धों को कवारंटाईन में रखना चाहिए था।

बघेल ने कहा कि छतीसगढ़ सरकार ने समय पर कदम उठाया और विदेश से आने वाले लोगो की टेस्टिंग की और कई को क्वारंटाईन में रखा, अब भी 76000 लोग क्वारंटाईन में है और सभी की जांच जारी है। राज्य की सीमा सात राज्यों से लगती है और समय पर उनको सील कर दिया गया था और फिर जिलों को सील किया गया। इसी का परिणाम है कि छतीसगढ़ राज्य को कोरोना को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। लॉक डाउन को बढ़ाने सबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में शनिवार को मोदी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे और उसके आधार पर वह अपने मंत्रिमंडल से विचार विमर्श कर निर्णय लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »