25 Apr 2024, 20:29:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा: पटनायक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 1:10AM | Updated Date: Feb 26 2020 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) का विरोध और समर्थन कर रहे लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि हिंसा करने वाले उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा।  उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से लगातार शांति बनाए जाने की अपील की जा रही है।  जहां-जहां पर किसी भी प्रकार की कमी है, उसे दूर कर हालात पर नियंत्रण किया जा रहा है।  उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

 इससे पहले दिल्ली पुलिस पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हालात पर काबू पाने का दावा किया जबकि आज शाम मौजपुर और चांदबाग में फिर उपद्रवियों ने आगजनी की।  रंधावा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि हालात काबू में है।  वरिष्ठ अधिकारी हिंसाग्रस्त इलाके में मौजूद हैं।  प्रभावित इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है।  उन्होंने कहा कि तंग गलियों की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।   

उन्होंने कहा कि अब तक हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई है।  हिंसा में 56 जवान घायल हुए हैं और इसके अलावा दो भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और 130 आम नागरिक घायल हुए हैं।  इस सिलसिले में अभी तक 11 मामले दर्ज किए गए हैं।  रंधावा ने कहा कि पुलिस बल की कमी  नहीं है और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है।  सीसीटीवी फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।  इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »