29 Mar 2024, 00:57:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Asia Cup: पाकिस्तान से छिन सकती है मेजबानी, यह देश है सबसे मजबूत दावेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2023 8:48PM | Updated Date: May 9 2023 8:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। एशिया कप को ले‍कर ACC ने पाकिस्तान को बाहर का रास्‍ता दिखाने का फैसला किया है। ए‍क मीडिया रिपोर्ट के  अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराए जाने का सुझाव दिया था, जिसे सदस्य देशों ने खारिज कर दिया। पाकिस्तान में 2 से 17 सितंबर के बीच एशिया कप होना तय था। लेकिन अब यह श्रीलंका में हो सकता है। अभी श्रीलंका एशिया कप की मेजबानी का सबसे प्रबल दावेदार है। हालांकि ACC की ओर से एशिया कप को पाकिस्तान के बाहर कराने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। PCB ने भी कई बार धमकी दी है कि अगर भारत एशिया कप खेलने नहीं आता है, तो वह भी भारत में खेलने नहीं जाएगा। वहीं, पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में अपने मैच बाहर कराने का भी अनुरोध ICC से किया है।

इससे पहले BCCI सचिव और एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि Asia Cup में टीम इंडिया के मैच पाकिस्तान के बजाय दूसरे देश में कराने को लेकर PCB के प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। अन्य देशों से भी उनके फीडबैक लिए जा रहे हैं। उस फीडबैक के आधार पर ही अगला फैसला लिया जाएगा। सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में अत्यधिक उमस के कारण खिलाड़ियों को चोट लगने की आशंका के मद्देनजर श्रीलंका 7 देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी करने की होड़ में सबसे आगे है। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल को भाग लेना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »