29 Mar 2024, 14:59:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन सकते हैं कोहली, दिल्ली के मैदान पर रचेंगे इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2023 5:27PM | Updated Date: May 6 2023 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में आज आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले जाने वाले इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी। आरसीबी के पूर्व कप्तान इस मैच में इतिहास रच सकते हैं। इसके लिए उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस 12 रन बनाने होंगे। अगर वह दिल्ली में 12 रन बनाते हैं तो आईपीएल में ऐसा करने वाले (Most runs in IPL) पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

दरअसल विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 232 मैच खेले हैं। इस दौरान 224 पारियों में उन्होंने 36।59 की औसत और 129।58 के स्ट्राइक रेट से 6,988 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन बनाते ही कोहली के आईपीएल में 7 हजार रन (7000 runs in IPL) पूरे हो जाएंगे। वह लीग के इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग में किंग कोहली ने अब तक 5 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं। वह आज अर्धशतकों की फिफ्टी भी लगा सकते हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में अब तक 9 मैच खेले हैं। इस दौरान 9 पारियों में उन्होंने 45।50 की औसत और 137।88 के स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 212 पारियों में 6536 रन बनाए हैं। वहीं लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर, चौथे नंबर पर रोहित शर्मा और पांचवें पायदान पर मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना मौजूद हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली: 6988 रन

शिखन धवन: 6536 रन

डेविड वॉर्नर: 6189 रन

रोहित शर्मा: 6063 रन

सुरेश रैना: 5528 रन

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »