20 Apr 2024, 07:20:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वानखेड़े में पंजाब और मुंबई के बीच होगी कांटे की टक्कर! जानें क्या है Pitch Report

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2023 5:01PM | Updated Date: Apr 22 2023 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब के लिए चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि यह टीम 6 में से तीन मुकाबले जीती है और तीन हारकर आई है। मुंबई की बात करें तो टीम ने पहले दो मैच गंवाने के बाद लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है। अब अंक दोनों टीमों के 6-6 हैं लेकिन पंजाब किंग्स ने एक मैच ज्यादा खेला है। दोनों टीमों के बीच यह 30वां मुकाबला होगा। इससे पहले 29 मुकाबलों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 15 मैच मुंबई ने जीते हैं तो 14 मैच पंजाब ने भी अपने नाम किए हैं।

इस सीजन अभी तक वानखेड़े में दो मुकाबले खेले गए हैं। पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी मुंबई की टीम ने केकेआर को यहां मात दी थी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा की टीम यहां 7 विकेट से हारी थी। यानी आज तीसरी बार इस मैदान पर मुंबई की टीम उतरेगी अपने होम ग्राउंड पर। इस मैच में पिच का मिजाज क्या रहेगा और टॉस की भूमिका क्या रहेगी इस पर हम चर्चा करेंगे। इससे पहले इस मैदान पर इस साल जो दो मैच हुए हैं उसमें चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां ओस का असर दिखता है इस कारण टॉस काफी अहम भूमिका निभा सकता है।

वानखेड़े की पिच की बात करें तो यहां पर हमेशा से ही गेंद और बल्ले के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। इस पिच में उछाल रहता है। जिससे शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। वहीं पॉवरप्ले के बाद जैसे-जैसे खेल बढ़ता है बल्लेबाजी आसान हो जाती है। स्पिन गेंदबाजों को भी इस पिच से मिलने वाले उछाल का फायदा मिलता है। यहां स्कोर डिफेंड मुश्किल होता है, क्योंकि ओस अपना असर दिखाती है। इसी वजह से टॉस यहां टॉस जीतने वाले कप्तान चेज करना पसंद करते हैं। अभी तक के मैचों में सफलता भी इसी तरह ज्यादा मिली है।

वानखेड़े के खास आंकड़े

टोटल मैच- 104

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत- 48

चेज करते हुए जीत- 56

पहली पारी औसत स्कोर- 167

पावरप्ले का औसत स्कोर- 46

सबसे बड़ा स्कोर- 235/1, RCB vs MI

सबसे कम स्कोर- 67 KKR vs MI

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »