19 Apr 2024, 10:39:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MS धोनी और विराट की बेटियों पर टिप्पणी करने वाले अब जाएंगे जेल, FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2023 7:50PM | Updated Date: Jan 16 2023 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। Facebook, Twitter, YouTube, Instagram जैसे सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसे यूजर होते हैं जो नकारात्मक टिप्पणियों से इस प्लेटफार्म की छवि खराब करते हैं और खास तौर पर नामचीन हस्तियों के परिवार से संबंधित उनकी टिप्पणियां इन सोशल मीडिया की स्वतंत्रता पर सवालिया निशान खड़ा करती है। बीते दिनों पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी व वर्तमान खिलाड़ी विराट कोहली के बेटी पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी।
 
खिलाड़ियों की बेटियों पर की गई टिप्पणी को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की थी और इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए नोटिस दिया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के परिवार पर टिप्पणी करने वालों पर एफआईआर दर्ज किया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मेरे नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने कोहली और धोनी की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। बहुत जल्द सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे और सलाखों के पीछे होंगे। इस मामले की जानकारी स्वाति मालीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है। वैसे अब देखना होगा कि दिल्ली पुलिस द्वारा इन आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक की जाती है।
 
दिल्ली के द्वारिका में स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक हो या अंजलि से लेकर श्रद्धा हत्याकांड। इन घटनाओं के बाद खासतौर पर स्वाति मालीवाल दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है। उनका कहना है कि कहीं ना कहीं ऐसे मामलों में दिल्ली पुलिस की लापरवाही देखने को मिलती है इन घटनाओं को समय रहते रोका जा सकता है। सोशल मीडिया पर अपने टि्वटर अकाउंट से राजधानी से जुड़ी अनेक घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है वैसे देखना होगा कि इस टिप्पणी के बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »