26 Apr 2024, 01:09:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका टॉस जीतकर करेगी पहले बल्लेबाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2023 2:07PM | Updated Date: Jan 12 2023 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच आज सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस पर हो रहा है। टॉस हो चुका है। श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना है। उम्मीद करते हैं भारत इस मुकाबले को जीतकर T20 सीरीज के जैसे ये वनडे सीरीज भी अपने नाम कर लेगा। वहीं श्रीलंका की टीम चाहेगी इस मैच को जीतकर अपनी उम्मीद वनडे सीरीज में कायम रखे। हालांकि ऐसा होना बेहद ही मुश्किल लग रहा है क्योंकि टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। और जीत की राह पर लगातार चल रही है। प्लेइंग 11 की बात करें तो भारत की तरफ से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कप्तान रोहित के साथ एक बार फिर से कोहली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। पहले मैच के जैसे दोनों से फैंस उम्मींद करेंगे कि रन इनके बल्ले से निकलें। गेंदबाजी की बात करें तो कोलकाता के ईडन गार्डंस पर थोड़ी मदद मिल सकती है। हालांकि ठंड का मौसम है तो गेंदबाजी मुश्किल हो सकती है।

भारत की टीम 

रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, इशान किशन , अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका की टीम

पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (c), वानिन्दु हसरंगा, चमका करुणारत्ने, दुनिथ वेल्लालगे, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षणा, लाहिरू कुमारा, एशेन बंडारा, नुवानिडु फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, जेफरी वांडरसे, सदीरा समरविक्रमा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »