25 Apr 2024, 21:00:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन की सादगी ने जीता फैंस का दिल, जमीन पर बैठ खाया चूल्हे पर बना खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2022 10:14PM | Updated Date: Dec 29 2022 10:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इन दिनों छुट्टियों के मूड में है उनके सोशल मीडिया पर कभी थाईलैंड के वीडियो नजर आएंगे तो कभी राजस्थान के फैंस के लिए ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा कि आखिर मास्टर-ब्लास्टर हैं कहां हालांकि फैंस को सचिन के ये वीडियो बेहद पसंद आ रहे हैं जिसमें कभी वो कायकिंग करते नजर आते हैं तो कभी चूल्हे पर बना खाना खाते हुए सचिन ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जो कि वायरल हो गया है। सचिन तेंदुलकर महान बल्लेबाज होने के साथ-साथ देश के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में भी शामिल हैं करोड़ों कमाने वाले सचिन के लिए किसी पांच सितारा होटेल में रुकना कोई बड़ी बात नहीं है हालांकि अगर वो आपको जमीन पर बैठकर चूल्हे पर पकी रोटियां खाते दिखें तो आप जरूर हैरान रह जाएंगे लेकिन यही सादगी तो सचिन को बाकी लोगों से अलग बनाती हैं उनकी इसी सादगी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।

सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो राजस्थान में किसी जगह चूल्हे पर बना खाना खाते हुए दिखाई दिए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘चूल्हे पे बने खाने का स्वाद ही अनोखा होता है’ सचिन चूल्हे पर खाना बना रही महिलाओं से बात करते हुए कहते हैं कि गैस पर बने खाने में वो स्वाद नहीं होता है तो चूल्हे के खाने का होता है खाना बना रही महिलाएं उन्हें रोटी में खूब सारा घी लगाकर देती हैं जिसे सचिन खुशी-खुशी खा लेते हैं वो कहते हैं, ‘इतना घी मैंने कभी नहीं खाया लेकिन आप इतने प्यार से खिला रही हैं तो खा रहा हूं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »