24 Apr 2024, 01:35:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान का विशाल स्कोरकीवी ने किया पलटवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2022 9:20PM | Updated Date: Dec 27 2022 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। कप्तान बाबर आजम (161) और आगा सलमान (103) के शतकीय प्रहार की मदद से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में मंगलवार को 438 रन बनाये जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में बगैर नुकसान के 165 रन बना लिये थे।नेशनल स्टेडियम पर दिन का खेल खत्म होने के समय टाम लैथम 78 और डेवान कानवे 82 रन बना कर क्रीज पर डटे थे। बाबर ने टेस्ट करियर की नौवीं शतकीय पारी में 363 मिनट विकेट पर टिक कर 280 गेंदो का सामना किया और इस दौरान 15 चौके और एक छक्का जमाया। पाकिस्तान की ओर से दूसरे शतकवीर आगा सलमान का करियर का पहला शतक 155 गेंदे खेल कर आया। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद (86) ने अपनी टीम को बड़े स्कोर पर ले जाने में महती भूमिका निभायी।
 
न्यूजीलैंड के अनुभवी टिम साउदी (69 रन पर तीन विकेट) लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि एजाज पटेल, इश सोढी और मिचेल ब्रेसवेल ने आपस में दो दो विकेट बांट लिये। बचा हुआ एक विकेट नील बागनर की झोली में गया।हालांकि पाकिस्तान विशाल स्कोर का दवाब कीवी बल्लेबाजों पर बनाने में असफल रहा। सलामी जोड़ी के तौर पर लैथम और कानवे ने पाकिस्तान के धारदार गेंदबाजी आक्रमण काे बौना करते हुये मैदान के चारों ओर आकर्षक शाट लगाये और दिन का खेल बगैर विकेट खोये निकाल दिया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »