19 Apr 2024, 16:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संजय मांजरेकर ने पहले वनडे के लिए चुनी भारत की Playing 11:खिलाड़ियों को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2022 12:45PM | Updated Date: Jan 19 2022 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पार्ल। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 19 जनवरी को पार्ल में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज में वनडे की कप्तानी केएल राहुल के हाथों में है। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने पहले वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। क्रिकइनफो से बात करते हुए। संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। संजय मांजरेकर ने केएल राहुल के साथ ओपनिंग के लिए शिखर धवन की जगह ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को चुना है। जिन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है। मांजरेकर 6 गेंदबाजी विकल्प रखना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अय्यर को टॉप ऑर्डर में चुना है। संजय मांजरेकर  ने मिडल ऑर्डर में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को चुना है।

नंबर 7 पर संजय मांजरेकर ने ऑफ स्पिनर जयंत यादव को चुना है। जिन्होंने अपना एकमात्र वनडे मैच साल 2016 में खेला था। मांजरेकर ने गेंदबाजी विभाग में शार्दुल ठाकुर के साथ, उपकप्तान जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर को जगह दी है।

केएल राहुल (KL Rahul)
वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)
विराट कोहली (Virat Kohli)
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) (विकेटकीपर) 
जयंत यादव (Jayant Yadav)
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur)
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)
दीपक चाहर (Deepak Chahar)
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »