20 Apr 2024, 20:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारी भरकम रैलियों में भाजपा कर रही जनता के पैसे का दुरुपयोग: मायावती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2022 3:50PM | Updated Date: Jan 1 2022 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर चुनाव से ठीक पहले सरकारी खर्च से भारी भरकम रैलियां आयोजित कर जनता का पैसे बर्बाद करने का आरोप लगाया है। मायावती ने शनिवार को जारी बयान में देशवासियों को नये साल की बधाई देते हुये कहा कि केन्द्र और राज्यों की सत्ता पर काबिज भाजपा और कांग्रेस की यह फितरत है कि चुनाव की घोषित होने से दो ढाई महीने पहले ये दल ताबड़तोड़ हवाई घोषणायें और शिलान्यास की आड़ में अपनी चुनावी जनसभायें करते हैं। उन्होंने कहा कि इन रैलियों में इन पार्टियों का नहीं बल्कि जनता का सरकारी पैसा पानी की तरह बेदर्दी से बहाया जाता है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »