18 Apr 2024, 08:20:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IPL 2022: वेंकटेश अय्यर को मिली 40 गुना हाइक, उमरान मलिक को भी बड़ा फ़ायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2021 4:11PM | Updated Date: Dec 2 2021 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। IPL 2022 की बड़ी नीलामी से पहले 8  पुरानी टीमों ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और इस रिटेंशन में वेंकटेश अय्यर को मिली 40 गुना हाइक सबसे ज्यादा हैरान करने वाली है जबकि जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मालिक को भी बड़ा फायदा पहुंचा है।
 
2021 की नीलामी में केकेआर ने मध्य प्रदेश के हरफ़नमौला वेंकटेश अय्यर को 20 लाख रूपये के बेस प्राइज़ में ख़रीदा था। नवंबर में भारत के लिए पदार्पण करने वाले अय्यर को इस बार केकेआर ने आठ करोड़ रूपये में रिटेन किया है। यह 2021 नीलामी की क़ीमत से 40 गुना ज़्यादा क़ीमत है।यह ऐतिहासिक रूप से बेस प्राइज़ से सबसे ज़्यादा क़ीमत तक पहुंचने का रिकॉर्ड नहीं है क्योंकि 2015 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को 10 लाख रूपये के बेस प्राइज़ में ख़रीदा था, जबकि 2018 में मुंबई ने उन्हें 110 गुणा ज़्यादा 11 करोड़ रूपये दिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »